झूठा मुकदमा में फंसाने की पुलिस से की शिकायत
खगडि़या, मई 23 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर दो डुमरी गांव निवासी मानिक सहनी के पुत्र सुधाकर कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी मंचन सहनी के पत्नी वीणा देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए तीनों भाईयों पर थाना में झूठा शिकायत कर मुकदमा में फंसाने की शिकायत की है। आवेदक ने नामजद के द्वारा तीनों भाईयों पर लगाए गए आरोप को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि जान बूझ कर तंग तबाह करने के नियत से इस तरह की झूठी शिकायत की गई है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.