हाथरस, मई 1 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सीए सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया धोखाधड़ी का मुकदमा फर्जी निकला। विवेचक ने मुकदमा समाप्त कर वादी के खिलाफ ही कार्रवाई के लिए सीजेएम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट भेजी है। मुकदमा केवल छवि को धूमिल करने के लिए दर्ज कराया गया था। राजुल मोहता निवासी सी 7 औद्योगिक आस्थान अलीगढ़ ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट में सीएम सौरभ शुक्ला, विवेकानंद नगर निवासी अजय कुमार शर्मा उनके पुत्र विशेष शर्मा, राजकुमार शर्मा और सीएम प्रवीन जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम आदित्य शंकर तिवारी को दी गई। इंस्पेक्टर ने विस्तार से पूरी विवेचना शुरु की। इंस्पेक्टर ने पांच अप्रैल 2026 को अपनी खारिजा रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी है। उन्होंने ...