झूंसी रोडवेज वर्कशॉप के पास बनेंगे पांच हजार फ्लैट
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। अगर आप प्रयागराज में अपना घर तलाश कर रहे हैं तो परेशान न हों। अब आपको झूंसी में रोडवेज वर्कशॉप के करीब ही रहने के लिए घर मिलेगा। एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी ने पूर्वोत्तर रेलवे से 99 साल की लीज पर यहां 70 हजार वर्गमीटर जमीन ले ली है। जिस पर पांच हजार फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके लिए 87 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री हुई है, जिस पर सात करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जिले में आवास की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब एजेंसियों ने यहां पर नए आवास बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। एक बड़े ग्रुप ने रेलवे से बड़ा भूखंड लीज पर लिया है। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि यहां पर साढ़े चार हजार से पांच हजार तक फ्लैट बनाने की बात है। इसके लिए जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली गई है। रजिस्ट्री की कीमत का आठ फीसदी यानी लगभग सात कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.