प्रयागराज, फरवरी 22 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शनिवार देर रात बिजली विभाग की 33 हजार वोल्ट के केबल में आई तकनीकी खराबी की वजह से हजारों परिवार परेशान हुए। इस बड़े फॉल्ट के कारण छतनाग, उस्तापुर, महमूदाबाद और सारायतकी सहित दर्जनों कॉलोनियों की बिजली करीब 12 घंटे तक गुल रही। बिजली न होने का सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ा, जिससे रविवार सुबह घरों में पानी भी नहीं मिला। रविवार का दिन बिजली-पानी न होने से दिनचर्या पूरी तरह पटरी से उतर गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति देने की कोशिश की, लेकिन वह भी एक घंटे में ही जवाब दे गई। एसडीओ झूंसी, राकेश पाल ने बताया कि मुख्य केबल में फॉल्ट आने के बाद मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया था। दोपहर तक काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू की जा सकी। वर्तमान में सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.