प्रयागराज, अप्रैल 25 -- झूंसी। प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय कृति कश्यप पुत्री राजमन की शुक्रवार शाम झूंसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हवेलिया स्थित अपने मौसा ओम प्रकाश के घर पर थी, जहां कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली। बताया जा रहा है कि कृति का इलाज चल रहा था, इसी कारण वह गुरुवार को अपने मौसा के घर आई थी। मामले में थाना प्रभारी सूची महेश मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है बाकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...