झूंसी में महिला का बैग लूटकर भागे बादमाश
प्रयागराज, मई 6 -- झूंसी। क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे जीटी रोड पुलिस बूथ के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक महिला व्यवसायी से नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़िता सब्जी व्यवसायी शिवकुमारी यादव चौराहे से अनवर मार्केट पैदल जा रही थीं। पुलिस चौकी के पास ही बाइक सवार तीन युवकों ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोका और फिर उनका बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार बैग में 30 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और जरूरी सामान था। पीड़िता ने झूंसी थाने में लिखित तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.