झूंसी में फायरिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
प्रयागराज, मई 19 -- झूंसी। थानाक्षेत्र के ईसीपुर गांव में सोमवार शाम जमीन के बकाये पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। मारपीट और पथराव के बीच हुई फायरिंग में असहद नामक युवक की जांघ में गोली लगी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथी इंजमाम को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक बिना लाइसेंस की पिस्टल और बुलेट बरामद की गई है। ईसीपुर निवासी अमीना बेगम ने मलावां बुजुर्ग में जमीन के लिए सोनू को 11 लाख रुपये दिए थे। सोमवार को जब अमीना और उनके बेटे फैसल ने सोनू से पैसे वापस मांगे तो विवाद बढ़ गया। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से जानलेवा हमले में वांछित आरोपी गिरफ्तार आरोप है कि सोनू और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जानलेवा हमले का केस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.