झूंसी में नि:शुल्क रोटरी क्लीनिक का शुभारंभ
प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज संगम की ओर से शुक्रवार को डॉ. प्रीति वूमेन एंड चाइल्ड केयर क्लिनिक, झूंसी के सहयोग से नि:शुल्क रोटरी क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। क्लीनिक का उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन पवन श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा क्लीनिक का शुभारंभ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के बेहतर स्वास्थ्य के लिए की गयी है। क्लीनिक में जरूरमंद लोगों को सुबह नौ से 11 बजे तक नि:शुल्क परामर्श और दवाएं वितरित की जाएंगी। रोटरी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है। रोटेरियन अनुराग अस्थाना, रोटेरियन ऋषि अग्रवाल, सचिव सचिन उपाध्याय, डॉ. अमित त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.