प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज। झूंसी स्थित सैन्य भूमि पर 99 घरों में रहने वाले परिवारों को बेघर होना पड़ेगा। भूमि पर रहने वाले परिवारों को पिछले साल नोटिस दिया गया था। सुनवाई में एक भी परिवार भूमि पर अपना मालिकाना हक साबित नहीं कर पाया है। अब रक्षा संपदा कार्यालय रक्षा भूमि पर बने मकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। झूंसी में 75.300 एकड़ रक्षा भूमि है। इसमें 0.83 एकड़ भूमि पर आबादी बस गई है। कई परिवार यहां दशकों से रह रहे हैं। बताते हैं कि आजादी के पहले रक्षा भूमि पर चीनी मिल थी। रक्षा संपदा कार्यालय ने पिछले साल रक्षा भूमि पर बने 99 मकानों पर नोटिस चस्पा किया था। नोटिस चस्पा करने के पहले रक्षा संपदा विभाग ने सर्वे किया तो 99 घरों में लगभग 500 परिवारों के रहने की बात सामने आई। नोटिस चस्पा करने के बाद रक्षा संपदा कार्यालय ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.