प्रयागराज, मार्च 11 -- झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास टीनशेडनुमा आधा दर्जन दुकानों में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देर रात आग लगने से आसपास के लोगों को जब तक जानकारी होती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग भी फायर टेंडर वाहनों के साथ पहुंच गई। हालांकि आग बुझाने के दौरान एक दुकान के अंदर रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टीनशेड में फल, सब्जी, चाय, बाटी-चोखा आदि की दुकानें थीं। देर रात करीब साढ़े 12 बजे दुकान में आग लगी। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत प्रयास कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। झूंसी पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, आग लगने से दुकानदारों का हजारों रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.