प्रयागराज, अप्रैल 18 -- झूंसी/प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। झूंसी स्थित आ‌वास विकास परिषद की कॉलोनी से शनिवार को अवैध कब्जा हटाने गई टीम को जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। आवास विकास की टीम ने अवैध कब्जा हटाना शुरू किया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के बीच आवास विकास परिषद की टीम ध्वस्तीकरण कर रही थी कि एक व्यक्ति ने कार्रवाई के विरोध में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर तनाव बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई रुकवा दी।आवास विकास परिषद की टीम अधिशासी अभियंता रजनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में झूंसी सबस्टेशन के पास अवैध कब्जा हटाने गई थी। परिषद के टीम ने ध्वस्तीकरण के लिए कॉलोनी की रिक्त भूमि पर टीनशेड में चल रही दुकानें और एक गेस्टहाउस को चिह्नित किया था। यह भी पढ़ें- कटहुला गौसपुए में तालाब किनारे अवैध निर्माणों को तोड़...