मुंगेर, अप्रैल 24 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष मूंग की फसल भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण तेजी से झुलसती जा रही है। लगातार बढ़ता तापमान और गिरता जलस्तर किसानों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। खेतों में हरियाली की जगह सूखी फसल नजर आ रही है, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है। चंदनिया गांव के किसान विपिन बिहारी सिंह, शैलेंद्र शर्मा, किरानी मंडल, गणेश पंडित, विनय यादव और पवन राम समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि इस वर्ष समय पर सरकारी बीज उपलब्ध नहीं हुआ। मजबूरी में महंगे दामों पर बाजार से मूंग का बीज खरीदकर गेहूं कटाई के बाद पटवन कर बुआई की गई। यह भी पढ़ें- गर्मी के तपन से मानव, पशु और जीव-जन्तु हो रहे है प्रभावित लेकिन भीषण गर्मी ने पूरी फसल को प्रभावित कर दिया। किसानों के अनुसार, पहले इस मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.