रांची, मई 25 -- झारखंड में चिलचिलाती धूप और लू लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार और रविवार की तपिश में पूर्वी सिंहभूम में चार और पश्चिम सिंहभूम जिले में एक आदमी की जान चली गई। रविवार को राज्य के 15 जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री या उसके पार दर्ज किया गया। मेदिनीनगर और गढ़वा 44 डिग्री तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। न्यूनतम तापमान का मीटर भी चढ़ रहा है। रविवार को बोकारो, जमशेदपुर, कोडरमा और चतरा का न्यूनतम पर 29 डिग्री था। यह भी पढ़ें- झारखंड: देवघर में 6 दिन से गायब युवती की रेत में दबी लाश, गैंगरेप के बाद हत्या गर्मी से मौत की बात करें तो पूर्वी सिंहभूम के कोवाली स्थित माटियाल गांव में लू से 30 साल के मोहन सरदार की मौत हो गई। वहीं जमशेदपुर के बिष्टूपुर में संतोष उर्फ राजू पगला सड़क किनारे अचानक गिर पड़ा और मौत हो ग...