पटना, नवम्बर 24 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने सोमवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में एसिड से गंभीर रूप से झुलसे सफाईकर्मी की स्थिति की अस्पताल में जाकर जानकारी ली। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को निर्देश दिया कि घायल सफाईकर्मी और उनके परिवार को हरसंभव सहायता और सहयोग सुनश्चित करें। कृषि मंत्री ने कहा कि ये लोग विश्वविद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रखने वाले कर्मवीर हैं। ऐसे किसी भी दु:खद हादसे में सरकार उनके साथ है। घायलों के संपूर्ण उपचार और देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना की गहन जांच कराएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। सभी प्रयोगशाला में सुरक्षा मानकों को और कड़ाई से लागू किया जाए। अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.