झुलसे युवक को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बोकारो, मार्च 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा पुलिस ने बुधवार दोपहर पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे थाना क्षेत्र के बोराडीह में अज्ञात झुलसे युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया। उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस टीम बोराडीह गांव पहुंची, तो मृतक सड़क किनारे बेहोश पाया गया, उसका एक हाथ झुलसा हुआ था। मृतक के पहचान के लिए जिले के अलावा पड़ोसी जिलों व पड़ोसी राज्य की पुलिस से संपर्क किया गया है। कानूनी प्रावधान के तहत उसके शव को 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखा गया है। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की है, उसकी मौत का वजह क्या है, उसके हाथ कैसे झुलसे हुए है। इन तमाम सवालों के जवाब उसकी पहचान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संभव हो पाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.