गोरखपुर, सितम्बर 8 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मिनवां में शराब के नशे में ससुराल आया युवक बाइक और खुद को आग लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, ससुर समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के दरघाट निवासी राजन मद्धेशिया की सहजनवा थाना क्षेत्र के मिनवां में ससुराल है। दो सितम्बर की शाम राजन नशे की हालत में ससुराल में बाइक पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। खुद भी आग की चपेट में आने से झुलस गया था। घटना के बाद पत्नी प्रीति ने राजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- ससुराल में बाइक और खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत सोमवार को मेडिकल कालेज में राजन की मौत हो गई। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के दरघाट निवासी मृतक के भाई जितेंद्र मद्...