फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- फिरोजाबाद, विगत दिनों रसूलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर में विद्युत करंट से चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। आगरा के एसएन अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा था, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी। बाकी तीन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा से दिल्ली के लिए रेफर कर दिए। जहां निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। बच्चों की कभी धड़कन बढ़ रही हैं तो कभी बीपी बढ़ने से परिजनों की चिंता बढ़ी हुई हैं। शांति नगर निवासी नारायन सिंह की 17 वर्षीय पुत्री संजना, 13 वर्षीय पुत्री नीतू, सात वर्षीय राजन और साढू माता प्रसाद का सात वर्षीय पुत्र हिमांशु उर्फ ऋषभ रविवार दोपहर घर की छत पर कबूतर उड़ा रहे थे। उसी दौरान अचानक लकड़ी का बांस छत से गुजर रही 2.20 लाख हाईटेंशन लाइन की रेंज में आ गया था। तेज विद्युत प्रवा...