मुजफ्फर नगर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरनगर नई मंडीकोतवाली क्षेत्र के गांव रथेडी में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गयी। देर रात शव को गांव बझेडी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मामले में पुलिस महिला के पति को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।गांव बझेडी निवासी अमरीन की शादी साढ़े छह साल पहले गांव रथेडी निवासी शादाब से हुई थी। शादी के बाद उसे कोई बच्चा नहीं था। 27 जून को अमरीन संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: आग से झुलसी महिला की अस्पताल में मौत महिला के चाचा ने ससुरालियों पर दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई...