मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मध्य प्रदेश में आग से झुलसी महिला की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मध्य प्रदेश के सिंगरौली के गढ़वा के बगदरा निवासी 30 वर्षीय तनुजा सोनी पत्नी आनंद सोनी मंगलवार को रसोई घर में भोजन पका रही थीं। पति ने बताया कि उसी समय अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। आग की चपेट में आने से तनुजा गंभीर रुप से झुलस गई। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आनन-फानन में उसे लेकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन झुलसी महिला को लेकर मंडलीय अस्पताल ले आए। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुं...