बाराबंकी, फरवरी 28 -- सिरौलीगौसपुर। बदोसराय थाना क्षेत्र के कोटवाधाम में खौलते पानी में गिरकर झुलसी सात वर्षीय बालिका की शनिवार को इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। उसके निधन की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। कोटवाधाम निवासी राजू गुप्ता की पोती वैष्णवी (7) गत रविवार की सुबह करीब 9 बजे गांव के शिवप्रसाद गुप्ता की किराना दुकान पर मैगी लेने गई थी। शिवप्रसाद अपनी दुकान के पास खोवा बनाने का काम भी करते हैं। दुकान पर खौलते पानी के कई बड़े भगोने रखे थे। वैष्णवी एक कड़ाही से टकराकर खौलते पानी के भगोने में गिर गई थी। जिससे वह करीब 60 प्रतिशत जल गई । घटना के तुरंत बाद बच्ची को सिरौलीगौसपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर किया गया और फिर लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। शनिवार को निध...