बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। झुलसने से जख्मी वंदनी कुमारी की इलाज के दौरान रविवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतका बलिया थाना के छोटी बलिया बिचला टोल निवासी अमर रजक की आठ वर्षीया पुत्री थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि 19 मार्च की रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के पाइप लिकेज की वजह से आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गये थे। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान इनमें से वंदिनी कुमारी की मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...