कानपुर, अप्रैल 26 -- - तीन छोर से गर्म हवाओं का खेल, सीधे दक्षिण यूपी पर असर, बड़ा पारा- 28 से 02 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट, चलेंगी हवाएं, मिलेगी राहतकानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में रविवार को हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट रहा। सुपर हीट वेव से झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। इसकी चपेट में अन्य जनपदों की तरह कानपुर भी रहा जहां गर्मी ने 55 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान सीएसए कृषि विवि में 44.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राहत नहीं मिलेगी।कानपुर में लगातार 10वें दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। यह भी पढ़ें- झुलसा रही सुपर हीट वेव, पारा 44 डिग्री पार रविवार को यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। 1971 से अब तक कानपुर में इस तिथि (26 अप्रैल) में कभी तापमान इतना अधिक नहीं रहा। केवल...