अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी आसमान मानो आग उगल रहा था। पारा 43 डिग्री के पार चला गया। अरब सागर में बन रही मौसमी स्थितियों ने गर्मी को और विकराल बना दिया है। अलीगढ़ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अब शुक्रवार व शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में हीटवेव और तेज हो सकती है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। दोपहर होते-होते लू की लपटों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी कल का मौसम 22 मई; धूप और गर्म हवा का कहर, 43 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट लोग जरूरी कार्य से ही घरों से बाहर निकले। दोपहर दो बजे तक सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। रात में गर्म हवाओं ने बेच...