हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। झुलसा रही गर्मी में रविवार को तीन बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सात घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। कमलुवागांजा, फूलचौड़, टीपीनगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में ऊर्जा निगम ने लाइन मेंटेनेंस के लिए आपूर्ति बंद रखी। जिससे घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गर्मी से राहत देने के लिए लगे उपकरण शोपीस बन गए। गर्मी में भी मेंटेनेंस का काम किए जाने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं।पारा बढ़ने के साथ ही तपती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं दिनभर बिजली गायब होने से राहत के लिए लगे उपकरण बेकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- पांच घंटे ठप रही बिजली, लोग रहे परेशान रविवार को आईटीआई डहरिया के निर्माणाधीन बिजलीघर के लिए 33 केवी लाइन बिछाए जाने और लाइन मेंटेनेंस के लिए तीन बिजलीघर से जुड़े...