शामली, अप्रैल 27 -- शामली। इस समय शहर में तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए हैं। सुबह से ही सूरज आग उगलने लगा है, और दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। आसमान से सुबह से ही आग बरसनी शुरू हो जाती है। लोगों का हाल बेहाल हो गया है। हालात यह हो गई है कि सूरज की तपिश इतनी तेज है कि शरीर को झुलसा रही है। लोग भीषण गर्मी को देखते हुए घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे है। रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 42.07 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- पुरवा हवा से बढ़ी उमस, बिजली कटौती ने किया परेशान वही गत शनिवार रात की बात करे तो रात्रि का न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सवेरे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप बढ गया था। सवेरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.