झुलसा देने वाली धूप और उमस से लोग बेहाल, नहीं मिल रही राहत
सीतापुर, जून 17 -- सीतापुर, संवाददाता। तीखी धूप और भीषण उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सुबह से ही सूरज के प्रचंड रूप की वजह से तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच रहा है। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। लोग केवल बहुत जरूरी काम होने पर ही पूरी तरह से चेहरा ढककर बाहर निकल रहे हैं। बाहर जहां तेज धूप से लोग बिलबिलाये हैं। वहीं घरों में भी पंखे और कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं। ऐसे में लोगों को न घर में सुकून मिल रहा है और न ही बाहर। तीखी धूप और भीषण गर्मी का असर सीधे तौर पर बाजारों और सड़कों पर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही मुख्य सड़कों और व्यापारिक केंद्रों पर सन्नाटा पसर जाता है। सड़कों पर चलने वाले राहगीरों और दफ्तर आने-जाने वालों का पसीना रुक नहीं रहा है। चेहरा झुलसा देने वाली तीखी धूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.