झुलसा दिन, 29 सेंटीग्रेट में भभक उठी रात
झांसी, जून 13 -- झांसी। सुबह हल्के बादल, ...टनटनाती घाम, ...हाथ, कान, मुंह ढंके बंदे, ..कहर बरपाती हीट वेव और हर तरफ बेहाली। मौसम के तल्ख तेवरों से जेठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी झुलस उठी। आंधी-बारिश के बाद अधिकतम पारा 40 डिग्री पर टिक गया। न्यूनतम ताप 29 डिग्री होने से रात भी भभक उठी। गुजरे, सात दिनों सर्द-गर्म मौसम सेहत पर विपरीत असर डाल रहा है। बंदे खटिया पकड़ने को विवश हैं। अस्पतालों में अचानों उल्टी, वॉयरल, फीवर, हड़फूटन, एलर्जी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौसम के तवरों से दिन तो दिन रात में भी कूलर, पंखे पस्त हो गए हैं। शनिवार सुबह 5.25 बजे सूर्योदय हुआ। हल्के-मध्यम बादलों के बीच से सूरज निकला। 8.30 बजते सूरज ने तेवरों का एहसास कराया। इसके बाद घंटे-दर-घंटे तपिश बढ़ती गई। नमी के बाद जमीन से छूटे भभके ने बंदों की मुश्किलें बढ़ा दीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.