मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी कहर बरपाने लगी है। आसमान से झुलसा देने वाली गर्मी का व्यापक असर जलस्रोतों पर दिखने लगा है। नदियों में तो पहले से ही छिटपुट रूप से पानी रहता था। लेकिन इस साल की गर्मी से बचा खुचा पानी भी सूख रहा है। यह हाल है जिले से होकर गुजरनेवाली धनौती नदी का। नदियों में अधिकांश जगह जलस्तर नीचे जा चुका है। पानी की जगह सिल्टेशन व जलकुंभी ही दिख रही है । नदी में पानी के सूख जाने से इसके आसपास के क्षेत्र में भू गर्भीय जलस्तर नीचे जाने की आशंका बढ़ गई है।

तालाब, आहर व पइन में भी पानी गायब जिले में बरसात की कमी का असर तालाब, आहर व पइन सहित अन्य जलस्रोतों पर पड़ना शुरू हो जाता है। जिले में इसकी संख्या कम नहीं है। लेकिन ये जलस्रोत भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं। जलस्रोतों में पानी की कमी के कारण पश...