फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता। बीते दिनों बारिश के बाद भले ही गर्मी से कुछ राहत मिली हो, लेकिन सूर्य की तपीश ने लोगों के पसीने छुड़ा रही है। आसमान से बरस रही आग से लोग झुलसने को मजबूर हो रहे हैं। गर्मी तपिश से इंसान तो इंसान पशु-पक्षी भी बेचैन हो रहे हैं। पंखा, कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मौसम में नरमी की सम्भावना नहीं है। अप्रैल माह के पहले पखवारा में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। यह भी पढ़ें- पारा चढ़ते ही रुलाने लगी भीषण गर्मी अंतिम सप्ताह में आसमान में बादलों की आवाजाही होने लगी थी। अप्रैल के अंतिम दिनों और मई की शुरुआत में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। गर्मी से परेशा...