मुजफ्फर नगर, मई 4 -- मुजफ्फरनगर। गर्मी के लगातार बढ़ते पारे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लोग दिन में अपने चेहरे को सूती कपड़े से ढककर निकलने को मजबूर हैं। खासकर महिलाएं और बच्चे तेज धूप से बचाव के लिए सूती कपड़े से चेहरा ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। रविवार को सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाएं लू में तब्दील हो गईं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप से आंखों को बचाने के लिए लोग रंगीन चश्मों का सहारा लेते नजर आए। मजदूरी पेशा लोगों के लिए इस भीषण गर्मी में काम करना बेहद कठिन हो गया है।

तापमान की स्थिति जनपद में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय...