बस्ती, मई 17 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के कटया गांव निवासिनी मंगला देवी (72) पत्नी गफई की मौत झुलसने से हुई थी। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण वर्न शॉक दशार्या गया है। लोगों के अनुसार मृतका शुक्रवार को दिन में पौने ग्यारह बजे दिन में गांव के पश्चिम तरफ खेत में सरसो के कटे खेत का डंठल जलाने गई थी। डंठल जलाने के दौरान आग के चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो तत्काल डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- झुरमुट में पड़ा मिला वृद्ध का जला हुआ शव मौके पर थानाध्यक्ष महेश सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...