बेगुसराय, जनवरी 6 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना विश्णुपुर में अलाव तापने के दौरान आग से झुलसकर रिश्ते में दो गोतनियां जख्मी हो गयी। जख्मी हालत में इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान चंद्रकांत पोद्दार की पत्नी रागिनी देवी की मौत हो गयी। जबकि शिखा पोद्दार की पत्नी सोनाक्षी देवी का अभी इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को जैसे ही पता चला कि मृतका रागिनी देवी चंद्रकांत पोद्दार की तीसरी पत्नी थी, उसके बाद पुलिस बारिकी से मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.