जयपुर, अप्रैल 14 -- Rajasthan weather: भीषण गर्मी के बीच राजस्थान झुलसने लगा है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया और कई स्थान पर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया, बाड़मेर में पारा 41 पार जा चुका है। राज्य के कई स्थान पर दिन का तापमान सामान्य से 1 से 2.8 डिग्री अधिक रहा। विभाग के अनुसार और कुछ स्थानों पर लू की स्थिति भी बन सकती है। जानिए आने वाले 5-6 दिनों में बारिश की क्या संभावना है?जानिए कहां कितना दर्ज हुआ तापमान विभाग के अनुसार राज्य में बाड़मेर में सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। विभाग ने बताया कि कोटा में 41.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 40.8 डिग्री, जैसलमेर और चूरू में 40.5 डिग्री, पिलान...