झुलसती दिल्ली को मिली बड़ी राहत, तापमान में इतनी गिरावट; आज दोपहर बाद फिर से आंधी-बारिश!
पीटीआई, मई 29 -- Delhi Weather Update: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को गुरुवार को कई जगह बारिश और तेज हवाओं ने राहत दी। मौसम में हुए इस बदलाव का असर भी दिख रहा है क्योंकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में गुरुवार शाम को हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार की सुबह गर्मी गुरुवार के मुकाबले कम महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि एक दिन पहले 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार यानी आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर और शाम के वक्त 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.