गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा। एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना अंतर्गत लोटो गांव में पेट्रोल पंप के समीप बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल लेकर जा रहे य़ुवक को चपेट में ले लिया। घटना में गैलन फटने से पेट्रोल गिर गया और आग लग गई। उससे मोपेड और उस पर सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में झुलसे गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के अनुसार उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है। बताया गया कि शंभू ने लोटो गांव में पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल खरीदा। उसे मोपेड पर रखकर ज्योंही सड़क पर आया एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। उससे गैलन फट गया और आग लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...