महाराजगंज, जून 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल क्षेत्र के अमड़ा उर्फ झुलनीपुर में इंडस्ट्रियल एस्टेट विकसित करने की राह साफ हो गई है। 25 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है। यह भूमि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। एमएसएमई के निर्देश पर कार्यदायी संस्था यूपी एसआईसी झुलनीपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए पैमाइश की कार्रवाई पूरी कर चुकी है। इस इंडस्ट्रियल इस्टेट के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। यह प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में जिले के औद्योगिक विकास में नई इबारत लिखेगा।

झुलनीपुर गांव में भूमि हस्तांतरण झुलनीपुर गांव में स्थित करीब 39 एकड़ सीलिंग की...