गढ़वा, मई 10 -- रंका, प्रतिनिधि। थानांतर्गत झुमेलवा डैम में मछली मारने के क्रम में डूबे 38 वर्षीय युवक सुरेश सिंह का शव रविववार को गोताखोरों के प्रयास से 24 घंटे बाद निकाला जा सका। घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है। उसके साथ उसका चचेरा भाई भी गया था। उसने सुरेश को डूबने से बचाने के लिए काफी प्रयास किया पर सफल नहीं सका था। उसके बाद उसने लौटकर दोपहर तीन बजे परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद गांव के लोग पहुंचकर खोजबीन शुरू की। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। रविवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका।

घटनाक्रम परिजनों के अनुसार शनिवार को झुमेलवा निवासी सुरेश अपने चचेरे भाई के साथ डैम में मछली मारने गया...