कोडरमा, मार्च 12 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। गर्मी शुरू होते हीं झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है। अभी मार्च माह का शुरुआती दौर हीं है, तालाब व कुएं का पानी सूखने लगा है। चापाकल का जलस्तर भी घटने लगा है, जिसके कारण सरकारी चापाकल जहां पानी लेबल कुछ ठीक है, जहां लोगों भीड़ पानी भरने को लेकर देखी जा रही है। हालांकि अभी गर्मी की शुरुआत हीं है, मगर इस साल गर्मी के तेवर को देखते हुए आगे के लिए लोगों की चिंता सताने लगी है। झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के 28 वार्ड में कुल 530 सरकारी चापाकल हैं, जिसमें से 29 चापाकल पूरी तरह डेड हो चुके हैं, जबकि 501 चापाकल चालू हालत हैं। झुमरी तिलैया नगर परिषद ने बताया कि चापाकल मरम्मति के लिए पांच लोगों की टीम है, जिसे निकट गर्मी को देखते हुए बढ़ाये जाने की योजना है। फि...