कोडरमा, मार्च 29 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री रामनवमी महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक रोड स्थित साहू धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने की, जबकि संचालन संयोजक विशाल भदानी ने किया। बैठक के दौरान समिति द्वारा आयोजित भव्य रामनवमी कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम से संबंधित संपूर्ण आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत विवरण को सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सराहा। इस अवसर पर आय-व्यय को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और जनविश्वास को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में अध्यक्ष संतोष यादव, महासचिव चंदन चक्रवर्ती, संयोजक विशाल भदानी, मिलन सहवादी, उपाध्यक्ष रवि यादव, ईश्वर मोदी, रंजीत गुप्ता, अविनाश चंद्रवंशी, राहुल या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.