कोडरमा, दिसम्बर 24 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया सीएच हाईस्कूल की जीव विज्ञान विषय की शिक्षिका राधिका ने एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, ग्वालियर से 75 दिनों का प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। प्रशिक्षण उपरांत विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। स्कूल के इतिहास में सीएच स्कूल की शिक्षिका लेफ्टिनेंट राधिका पहली महिला एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) बनी हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित प्रशिक्षण प्राप्त किया है। लेफ्टिनेंट राधिका की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे कोडरमा जिले के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। कैडेट्स ने अनुशासनबद्ध तरीके से परेड कर लेफ्टिनेंट राधिका को सम्मान दिया। विद्यालय प्रशासन ने इसे छात्रों के लिए प्रेरक उपलब्धि बताया। लेफ्टिनेंट राधिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय 45 झारखंड बटालियन के कमांडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.