कोडरमा, दिसम्बर 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती वार्ड नंबर-2 से एक 11 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लापता बच्चे की मां प्रियंका देवी ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र करण कुमार (उम्र 11 वर्ष) शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे कुछ काम से घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। प्रियंका देवी ने पुलिस से बेटे को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.