कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर के रिहायशी इलाके में कचरा जमा किए जाने के मुद्दे को लेकर विधायक डॉ नीरा यादव ने विधानसभा में सवाल उठाया है। गुरुवार को शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कूड़ा निष्पादन की स्थायी व्यवस्था शहर से बाहर करने की मांग की। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि झुमरीतिलैया के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन एकत्रित किया जाने वाला कूड़ा करकट तिलैया बस्ती में जमा किया जा रहा है, जो घनी आबादी वाला क्षेत्र है। आबादी के बीच कचरे का ढेर लगने से स्थानीय लोगों को दुर्गंध, गंदगी और मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो महामारी फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को ध्यान में र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.