कोडरमा, फरवरी 28 -- झुमरीतिलैया नगर परिषद के नए अध्यक्ष बने रमेश हर्षधर, 825 मतों से जीते कोडरमा, वरीय संवाददाता झुमरीतिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए नगर निकाय चुनाव का परिणाम घोषित होते ही शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मतगणना पूरी होने के बाद रमेश हर्षधर को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र जायसवाल को 825 मतों के अंतर से पराजित किया। रमेश हर्षधर को कुल 6,974 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजेंद्र जायसवाल को 6,149 मत मिले। मतगणना के दौरान हर राउंड में कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम राउंड में रमेश हर्षधर ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत सुनिश्चित की। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.