झुमरीतिलैया-जयनगर रोड के किनारे से अधेड़ का शव बरामद, जहर भी मिला, बेटा बोला- हत्या है
कोडरमा, मई 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र झुमरीतिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग के लाराबाद के समीप स्थित एक ढाबे के पीछे सोमवार की अहले सुबह एक शव के मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के गरहाय गांव निवासी 48 वर्षीय रामजी यादव के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र सुरज कुमार यादव ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर पिता की हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। दूसरी ओर, जांच के दौरान पुलिस को खेत से रामजी यादव की शर्ट, चप्पल, पानी की एक बोतल सहित सल्फास की गोली का एक डब्बा भी बरामद हुआ है। इसमें गोली का आधा टूटा हुआ हिस्सा भी बरामद किया गया है। लोगों को आशंका है कि रामजी यादव ने सल्फास की आधी गोली खाकर आत्महत्या कर ली है।
घटनास्थल की जानकारी सोमवार की सुबह पिपराड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.