कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। शहर के व्यवसायी एवं जैन मंदिर गली स्थित 'पायलिया गारमेंट्स' के संचालक नवीन जैन पिछले 24 घंटे से अधिक समय से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने से परिजनों में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजनों के अनुसार, नवीन जैन बीते दिन घर से किसी काम से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने तिलैया थाना में इसकी सूचना दी।नवीन जैन शहर के एक जाने-माने व्यवसायी माने जाते हैं और जैन मंदिर गली में उनकी 'पायलिया गारमेंट्स' नामक दुकान है। उनके लापता होने की खबर से व्यापारिक वर्ग में भी चिंता देखी जा रही है।इधर, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है। आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.