कोडरमा, अप्रैल 25 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि झुमरीतिलैया के अड्डी बंगला मुहल्ले की एक महिला द्वारा राजस्थान में फर्जी पहचान बनाकर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला निवासी संगीता देवी को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है। मामले में फर्जी वंशावली और पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए बड़े पैमाने पर जमीन की हेराफेरी की बात सामने आई है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ थाना की पुलिस तिलैया थाना पहुंची और संगीता देवी (पति-महावीर राजगढ़िया) को हिरासत में लिया। राजस्थान से आए एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राजगढ़ थाना में राजेश कुमार द्वारा फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने का मामला दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- जमीन धोखाधड़ी में 3 आरोपियों की याचिका खारिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.