कोडरमा, मार्च 2 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि । रविवार को झुमरीतिलैया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कोडरमा, कान्यकुब्ज वैश्य हलुवाई समाज कोडरमा, चित्रांश समाज झुमरी तिलैया, यादव समाज गुमो तथा महिला मंडल विद्यापुरी ने अलग-अलग स्थानों पर श्री हर्षधर को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। शिक्षक संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के साथ कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन और डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा भी उपस्थित रहे। तीनों नव निर्वाचित अध्यक्षों का संयुक्त रूप से स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.