हजारीबाग, मई 2 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू प्रखंड के झुमरा डीपू चौक स्थित लकड़ी टाल के विपरीत, सहारा ऑफिस के पीछे खाली मैदान में लगातार बढ़ रही अव्यवस्था पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। यहां शराबियों का अड्डा बनता जा रहा था, जहां रोजाना शराब की बोतलें फेंकी जा रही थीं और आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ रामबालक कुमार, बीडीओ हारून रशीद एवं दारू थाना के एसआई मिथु मुर्मू दलबल के साथ मौजूद रहे।अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई कि अगर कहीं ऐसी गतिविधि दिखे तो तुरंत थाना को सूचित करें।लोगों ने बताया कि झुमरा में अवैध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.