जहानाबाद, अप्रैल 9 -- 35500 नगदी समेत मोबाइल फोन भी लूटा शादी को लेकर पैसा देने जा रहा था व्यक्ति बाइक सवार चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम घोसी निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर झुनकी पुल के समीप बाइक सवार चार हथियार बंद लुटेरों ने हथियार के बल पर गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे लूट की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल पटना जिले के कादिरगंज थाना अंतर्गत हरला निवासी रमेश कुमार चौधरी अपनी बाइक से राजगीर जा रहे थे तभी झुनकी पुल के आगे दो बाइक पर चार की संख्या में हथियार बंद युवकों ने हथियार का भय दिखाकर 35500 रुपए नगद और मोबाइल फोन छीन लिया। इस संदर्भ में पीड़ित का बताना है कि वह शादी को लेकर अपने रिश्तेदार के यहां पैसा देने जा रहा था तभी झुनकी पुल के आगे यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि लूट के दौरान सभी युवक हाथ में पिस्टल लिए हुआ था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.