मेरठ, जून 24 -- कृषि सेवा सहकारी समिति झुनझुनी में बुधवार को हुए घटनाक्रम में सभापति विमला देवी को पद से हटा दिया गया। उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 6-2 के बहुमत से पारित हो गया। इसके बाद संचालक प्रेम सिंह को सर्वसम्मति से समिति का नया सभापति चुन लिया गया। बुधवार दोपहर समिति कार्यालय में तहसीलदार निरंकार सिंह की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई।

अविश्वास प्रस्ताव का कारण बैठक में समिति के कुल आठ सदस्यों में से छह सदस्यों ने सभापति विमला देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों में उपसभापति सहित उपेंद्र कुमार, रामचरण, आनंद कुमार, श्याम सिंह और अनीशा शामिल रहे।

सदस्यों के आरोप सदस्यों ने सभापति पर मनमानी करने, वित्तीय अनियमितताओं तथा महत्वपूर्ण निर्णयों में बोर्ड को विश्वास में न लेने के आरोप ...